वैज्ञानिकों ने रोबोट को बनाया नेता, 2020 में लड़ेगा चुनाव
वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला आर्टिफिशियल ब्रेन वाला राजनीतिज्ञ विकसित किया है जो आवास, शिक्षा, आव्रजन से जुड़ी नीतियों जैसे स्थानीय मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दे सकता है। इतना ही नहीं, उसे 2020 में न्यूजीलैंड में होने वाले आम चुनाव में उम्मीदवार बनाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं।
जटिल मुद्दों का हल नहीं निकाल पा रहे है
इस आभासी राजनीतिज्ञ का नाम ‘सैम’ (एसएएम) रखा गया है और इसको न्यूजीलैंड के 49 वर्षीय उद्यमी निक गेरिट्सन ने बनाया है।उन्होंने कहा ‘ऐसा लगता है कि फिलहाल राजनीति में कई पूर्वाग्रह हैं। प्रतीत होता है कि दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन एवं समानता जैसे जटिल मुद्दों का हल नहीं निकाल पा रहे है।’
पूर्वाग्रह प्रौद्योगिकी संबंधी समाधानों में चुनौती नहीं हैं
आर्टिफिशियल ब्रेन वाला राजनीतिज्ञ फेसबुक मैसेंजर के जरिए लोगों को प्रतिक्रिया देना लगातार सीख रहा है। गेरिट्सन मानते हैं कि एल्गोरिदम में मानवीय पूर्वाग्रह असर डाल सकते हैं। लेकिन उनके विचार से पूर्वाग्रह प्रौद्योगिकी संबंधी समाधानों में चुनौती नहीं हैं।
प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने के लिए तैयार
‘टेक इन एशिया’ की खबर में कहा गया है कि प्रणाली भले ही पूरी तरह सटीक न हो, लेकिन यह कई देशों में बढ़ते राजनीतिक एवं सांस्कृतिक अंतर को भरने में मददगार हो सकती है। न्यूजीलैंड में साल 2020 के आखिर में आम चुनाव होंगे। गेरिट्सन का मानना है कि तब तक सैम एक प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएगा।
(साभार-न्यूज 18)