‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ का फर्स्‍ट लुक हुआ आउट, मचा बवाल!

भोजपुरी सिनेमा को नया आयाम देने वाली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ का सीक्वल आने वाला है। इस सीक्वल का फर्स्ट लुक भी सामने आया है।

‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ का फर्स्ट लुक जैसे ही सामने आया, जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया। भोजपुरिया फैंस इस पोस्टर को बवाल बता रहे हैं।

इस फिल्म में लीड रोल में अ​थर्व सिंह और नेहा प्रकाश नजर आएंगे। अथर्व इस फिल्म से भोजपुरी जगत में डेब्यू कर रहे हैं।

इस पोस्टर में बवाल वाली बात जो है वो यह है कि इसमें एक्टर आधे नग्न अवस्था में दिख रहे है। वह खुद के बदन को ढकते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म का सीक्वल इतिहास दोहराने को तैयार-

पोस्टर में भीगा हुआ एक्टर सब की नजरों से बचकर भागता हुआ दिख रहा है। इस पोस्टर को देखकर आपको हिंदी फिल्म ‘पीके’ की याद जरूर आएगी जिसमें एक्टर खुद को रेडियो से ढकता है।

भोजपुरी सिनेमा में नया इतिहास रचने वाले अजय सिन्हा और सुधाकर पांडे द्वारा निर्मित सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से भोजपुरी सिनेमा को विश्व स्तर पर नया आयाम मिला।

अब एक बार फिर से 15 साल बाद उस फिल्म का सीक्वल रिलीज को तैयार है। फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ के निर्माता और निर्देशक अजय सिन्हा एक बार फिर से इतिहास दोहराने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव ने मां दुर्गा को समर्पित किया यह भोजपुरी सॉन्ग, Video

यह भी पढ़ें: उफ्फ! भोजपुरी क्वीन का ये स्लो मोशन अंदाज बढ़ा देगा दिल की धड़कन…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)