सरोज खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

0

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान को शनिवार को मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 71 वर्षीय कोरियोग्राफर ने सांस लेने की शिकायत थी। इसके बाद जिसके बाद उन्हें बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सरोज खान के परिवार के करीबी ने बताया कि उनका कोविड​​-19 टेस्ट किया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही बताया कि उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की संभावना है।

ऐसा रहा सरोज खान का करियर-

saroj khan

सरोज खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफर में से एक है। उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है। 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी का पॉपुलर गाना ‘हवा हवाई’ को कोरियोग्राफ किया था। इसी गाने से ही उन्होंने शोहरत हासिल की।

वह सदाबहार गाने जैसे तेजाब के एक दो तीन गाने, ‘देवदास’ के डोला रे, ‘जब वी मेट’ के ये इश्क़ हाए! और कई और गानों में अपनी कोरियोग्राफी के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं। आखिरी बार उन्होंने 2019 में आई फिल्म ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गाना ‘तबाह हो गए’ को कोरियोग्राफ किया था।

जीते कई अवॉर्ड –

saroj khan

सरोज खान ने ‘देवदास’, ‘जब वी मेट’ और 2007 की तमिल फिल्म ‘श्रृंगारम’ में अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। वह विभिन्न टीवी डांस रियलिटी शो जैसे नच बलिए, झलक दिखला जा और नचले वे विद सरोज खान में जज के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कास्टिंग काउच पर सरोज खान का विवादित बयान

यह भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री में कोई रेप नहीं करता, सबकुछ मर्जी से होता है: राखी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More