साक्षी महाराज की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

0

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव के तेज तर्रार सांसद साक्षी महाराज को तेज बुखार के चलते गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनकों कुछ दिनों से तेज बुखार और खांसी है। इससे पहले साक्षी महाराज का इलाज यशोदा अस्पताल में चल रहा था। डाॅक्टरों की टीम उनपर नजर बनाए हुई है।

तेज बुखार और खांसी की है समस्या

डा. सुनील डागर ने बताया कि करीब 15 दिनों से साक्षी महाराज को तेज बुखार और खांसी की शिकायत है। बुखार और खांसी ठीक नहीं होने पर उन्हें पूर्व में भर्ती होने की सलाह दी गई, लेकिन किसी काम के चलते वह वापस उन्नाव चले गए थे। फिर से उन्हें तेज बुखार हुआ।

Also Reas : यूपी पुलिस से मदद चाहिए तो ये ‘रेटलिस्ट’ साथ लेकर जाना

इसके बाद शुक्रवार दोपहर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी कई जांच की गई है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने वाले साक्षी महराज हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मेरठ के शनिधाम मंदिर में आयोजित संत समागम में उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा था कि हिन्दू घटा तो देश बंटा।

विवादित बयानों से है चोली दामन का साथ

अब 4 बीवी और 40 बच्चे का समय नहीं रहा है, अब ये नहीं चलेगा। इससे पहले मुस्लिम महिलाओं के तलाक मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर भाजपा सांसद ने कहा था कि मुस्लिम समाज में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है। देश फतवों से नहीं चलता। देश में एक संविधान, एक कानून होना चाहिए। यह मुस्लिम महिलाओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। भारतीय संविधान का सम्मान सभी को करना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More