एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पूरा किया Safe Hands Challenge

हाल ही में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने हाथों को साफ करती हुई नजर आईं।

0

बॉलीवुड सहित मनोरंजन जगत के तमाम सेलेब्रिटीज इन दिनों लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित तमाम विषयों पर जागरूक करते हुए नजर आ रहे हैं। Safe Hands Challenge Divyanka

इनमें से एक है सेफ हैंड्स चैलेंज, जिसे अपनाकर ये सितारें लोगों को अपने हाथों को धोने के सही तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में जल्द से जल्द जीत हासिल हो सकें।

इस चैलेंज को अपनाने वाले सितारों की कड़ी में अब टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने हाथों को साफ करती हुई नजर आईं।

Safe Hands Challenge Divyanka : यहां देखें वीडियो-

धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में अपने किरदार के लिए मशहूर दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने हाथों को काफी अच्छे से साफ करती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस क्लिप के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जो पिछले कुछ हैशटैगहैंडवॉशवीडियोज को देखने से चूक गए हैं और अब भी अपने हाथों को पूरानी शैली में धोते हैं, उनके लिए यह पोस्ट कर रही हूं क्योंकि मुझे नामांकित किया गया है… लेकिन क्या यह याद दिलाने का एक सही तरीका भी नहीं है? एकता कपूर आखिरकार इसे मैंने कर दिखाया।’

बता दें, दिव्यांका को एकता कपूर ने इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था। एकता ने इस पोस्ट के कमेंट में एक हार्ट ईमोजी के साथ लिखा, ‘शानदार।’

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी को दुपट्टे से पकड़कर ले जा रहे थे अमिताभ बच्चन, Video वायरल

यह भी पढ़ें: मैगजीन के कवर पर कहर ढा रही है दिव्यांका का नोज रिंग वाला सेक्सी अंदाज

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More