सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, बिखेरा हुस्न का जलवा

0

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जिंदगी भी पूरी तरह से बदल गई। एक्टर की मौत के बाद से रिया ने खुद को लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर कर लिया था।

लेकिन लंबे समय के बाद रिया चक्रवर्ती एक बार फिर अपने ग्लैमरस अवतार में लौट रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

ग्लैमरस अंदाज़ में दिखी रिया चक्रवर्ती-

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने जालीदार टॉप पहना हुआ है। अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को घायल कर रही हैं। इस तस्वीर को रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है।

ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में वह ग्लैमरस आउटफिट में पोज दे रही हैं। रिया ने ब्रालेट के साथ नेट का टॉप पहना है और उसे पेयर किया है लैदर पैंट के साथ। तस्वीर को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा- ‘PEACE OUT #narishakti’।

‘चेहरे’ में आईं नजर-

rhea chakraborty

उनकी इस तस्वीर पर सितारों और फैंस के खूब कमेंट्स और लाइक्स आ रहे हैं। बता दें कि रिया को इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में रिया की फिल्म ‘चेहरे’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को दिया गया था जहर; उठी रिया की गिरफ्तारी की मांग !

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत : खुले मुर्दाघर के राज, शव को देखकर रिया चक्रवर्ती के मुंह से निकले थे ये शब्द…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More