‘रिवाल्वर रानी’ ने प्रेमी संग रचाई शादी, यहां सजा मंडप

0

आपको यूपी के हमीरपुर जिले की रिवाल्वर रानी तो याद ही होंगी। जो भरे मंडप से रिवाल्वर के दम पर दूल्हे को अगवा कर ले गई थी। रिवाल्वर रानी को असली नाम वर्षा है लेकिन उन्हें भारत में अब हर कोई रिवाल्वर रानी के नाम से जानता है।

तमाम मुश्किलों के बाद वर्षा उर्फ रिवाल्वर रानी अपने प्रेमी अशोक के संग शादी के बंधन में बंध ही गई है। रविवार को दोनों ने हमीरपुर के चौरादेवी मंदिर में साथ जीने मरने की कसमें आई और सात फेरे लिए। जिसके बाद अब दोनों साथ जीने मरने की बात कह रहे हैं। मंदिर में हुई इस शादी के साक्षी शिवसेना नेता रतन ब्रह्मचारी बने। शादी में वर्षा की मां और दूल्हे अशोक के दोस्त मौजूद रहे।

बता दें कि 15 मई को बांदा निवासी वर्षा रानी उर्फ रिवाल्वर रानी मौदहा कोतवाली के भवानी गांव में शादी के मंडप से अपने प्रेमी अशोक को पिस्टल के दम पर अगवा कर लिया था।

दूल्हे के अगवा होने के बाद लड़के के पिता और लड़की के पिता ने मुकदमा  दर्ज कराया था। पुलिस ने दो दिन बात रिवाल्वर रानी को गिरफ्तार किया तो पता चला उसका प्रेमी अपने घर में है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 28 मई को जेल भेज दिया।

मामला कोर्ट पहुंचा जहां सुनवाई के दौरान 3 जुलाई को अशोक ने अदालत को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह अपनी मर्जी से गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दिया और फिर रविवार यानी 9 मई को दोनों शादी के बंधन में बंध गई।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More