हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरत अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
10 अक्टूबर, 1954 को मद्रास (चेन्नई) में जन्मी रेखा ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। रेखा ने महज 4 साल की उम्र में तेलुगु फिलम ‘इंती गुट्टू’ में काम किया था। वहीं उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘अनजाना सफर’ थी जो कि 1969 में रिलीज हुई थी।
रेखा को किया जबरदस्ती किस-
हालांकि, सेंसरशिप की वजह से यह फिल्म 10 साल बाद रिलीज हो पाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा जब महज 15 साल की थीं तो उन्होंने फिल्म ‘अनजाना सफर’ की शूटिंग शुरू कर दी थी।
कहा जाता है कि इस फिल्म के एक्टर ने एक सीन में रेखा को जबरदस्ती किस कर लिया था। यासेर उस्मान की किताब ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी इस बात का जिक्र किया गया है। रेखा के लिए यह सेक्सुअल हरासमेंट से काम नहीं था।
डायरेक्टर ने पहले ही बना ली थी सारी स्ट्रेटजी-
1969 में आई ‘अंजाना सफर’ की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में चल रही थी। इस फिल्म के डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर राजा नवाथे थे। एक दिन फिल्म के हीरो बिस्वजीत चटर्जी और हीरोइन रेखा पर एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था।
सीन की शूटिंग से पहले इसे लेकर सारी स्ट्रेटजी बना ली गई। जैसे ही डायरेक्टर ने ‘एक्शन’ कहा, बिश्वजीत ने रेखा को बाहों में भरा और उन्हें किस करने लगे। यह देखकर रेखा सन्न रह गईं। उन्हें सीन में इस किस के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
सीटियां बजा रहे थे यूनिट मेंबर्स-
कैमरा चलता रहा, ना डायरेक्टर ने कट कहा और ना ही बिश्वजीत रुके। लगातार पांच मिनट तक वह रेखा को किस करते रहे। यूनिट मेंबर्स यह देखकर सीटियां बजा रहे थे। रेखा की आंखें बंद थीं और उनमें आंसू भरे हुए थे।
इस घटना का जिक्र उनकी बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में भी किया गया है। रेखा इस सीन के बाद खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थीं और बेहद गुस्सा भी थीं। इस घटना ने उन्हें बेहद डरा दिया था।
को-एक्टर ने दी ये सफाई-
उन्होंने कहा कहा था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। यह सब उन्होंने डायरेक्टर के कहने पर किया था। उन्होंने बताया था कि यह एन्जॉयमेंट के लिए नहीं था, बल्कि फिल्म के लिए जरूरी था। हालांकि, रेखा उस समय गुस्से में थीं, क्योंकि उन्हें चीट किया गया था।
रेखा ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखें। फिल्म इंडस्ट्री में रेखा को 54 साल हो चुके हैं लेकिन उनका सफर कभी आसान नहीं रहा। बॉलीवुड की इस खूबसूरत दीवा को Journalist Cafe की ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें: जब 15 साल की रेखा को बिना बताए फिल्म में डाला गया किसिंग सीन, हीरो ने 5 मिनट तक किया था किस
यह भी पढ़ें: रेखा से भी ज्यादा खूबसूरत और बोल्ड हैं उनकी बेटी, तस्वीरें आई सामने…