टूटा 146 साल का रिकॉर्ड, भारत में बना फरवरी सबसे गर्म महीना, आने वाले महीने और झुलसाएंगे

0

इस की शुरआत में ही गर्मी ने लोगों की परेशान करना शुरू कर दिया है। जहां हर साल फरवरी का महीना लोगों के लिए ठंडी का एहसास दिलाता था, तो वही इस बार आग उगल रहा है। हाल कुछ इस तरह रहा कि, वर्ष 1877 के बाद से भारत में फरवरी सबसे गर्म महीने में दर्ज किया गया। मौसम विभाग मे मंगलवार को ग्लोबल वार्मिंग से जोड़ते हुए यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी में भारतीय क्षेत्र का औसत अधिकतम मासिक तापमान बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

आने वाले महीने और झुलसाएंगे…

भारतीय मौसन विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले महीने यानी मार्च को लेकर अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान का स्तर सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। जबकि दक्षिणी प्रायद्वीप और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो सकता है।

आईएमडी के हाइड्रोमेट और एग्रोमेट एडवाइजरी सर्विसेज के प्रमुख एस सी भान ने मौसम की दशाओं को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मार्च में लू की संभावना कम है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और मई में मौसम की चरम स्थिति लोगों को परेशानी में डालेगी।

फरवरी हुई गर्म…

इस दौरान फरवरी में गर्मी को लेकर कहा कि इस साल फरवरी में मासिक औसत अधिकतम तापमान 1877 के बाद से सबसे अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, 1901 के बाद से इस फरवरी के दौरान भारतीय क्षेत्र में मासिक औसत न्यूनतम तापमान पांचवीं बार सबसे अधिक दर्ज किया गया।

इस दौरान भान ने ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के दौर में रह रही है। हम रोज गर्म होती दुनिया में रह रहे हैं।

मार्च में बारिश का औसत सामान्य रहने की उम्मीद…

भान ने कहा कि देश भर में बारिश का औसत मार्च में सामान्य (लंबी अवधि के औसत का 83-117 प्रतिशत) रहने की संभावना है। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर मार्च के दौरान पूरे देश में वर्षा का एलपीए लगभग 29.9 मिमी है। उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य भारत और पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ अलग-थलग इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Also Read: केंद्र सरकार की हुई बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अग्निपथ योजना पर रोक लगाने से इंकार

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More