राष्ट्रीय लोकदल ने की बैठक, संगठित चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

0

लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों सहित समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी उपस्थित रहे। यह बैठक राष्ट्रीय लोकदल के आसन्न सांगठनिक चुनावों को दृष्टिगत रखते हुये सदस्यता अभियान के सन्दर्भ में हुयी।

बैठक में श्री चौधरी ने समस्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन को अधिक धारदार बनाने के लिए सम्पूर्ण उप्र को 10 कार्यक्षेत्र में बांटा गया है। इन सभी कार्यक्षेत्रों में गांव गांव जाकर राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य बनायें जायेंगे ताकि बूथस्तर तक संगठन खड़ा हो सके। सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए दिसम्बर माह में जोनल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डाॅ. राममनोहर लोहिया और किसान मसीहा चौ. चरण सिंह के जीवन आदर्शों के ज्ञाता राजनैतिक अनुभवी लोगों को विषेष आमंत्रित महानुभावों को आमंत्रित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आज समाज में सौहाद्र में काॅफी कमी देखने को मिल रही है जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह के विचारों से ही दुरूस्त किया जा सकता है। प्रदेश के 10 कार्यक्षेंत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जायेगी। प्रदेश संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढाने की दृष्टि से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश कमेटी, जोनल कमेटी, मण्डल कमेटी के साथ साथ जिला कमेटियों को भंग करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:  आगरा : मृतक छात्रा के भाई ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

उन्होंने कहा कि नये संगठन की घोषणा होने तक केवल प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष अपने पदों पर यथावत कार्यरत रहेंगे। बैठक में पधारे हुये समस्त आगन्तुकों को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आशा व्यक्त करते हैं, राष्ट्रीय लोकदल को सत्ता के शिखर तक ले जाने में सभी का सहयोग मिलता रहेगा। बैठक में राष्ट्रीय त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद मुंषीराम पाल, पूर्व विधायक षिवकरन सिंह, राष्ट्रीय सचिव डाॅ. सुधाकर पाण्डेय, ओंकार सिंह व अन्य मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More