कोविड-19 से जंग को जीतने के लिए सरकार की ओर से देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया। इस बीच दूरदर्शन ने भी अस्सी के दशक में अपने मशहूर सीरियल ‘रामायण’ को पुन: प्रसारित किए जाने का फैसला लिया। Ramayana memes
इससे जहां कई लोगों को बीतें दिनों की याद आई तो कुछ ने इसके खुलकर मजे भी लिए। सोशल मीडिया पर इस मशहूर कार्यक्रम को दिखाए जाने के बाद मीम्स बनाने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार की सुबह से ट्विटर पर ‘रामायण’ के दो मशहूर महिला पात्र रानी कैकेयी और उनकी दासी मंथरा ट्रेंड करती रहीं।
Ramayana memes : इस तरह से लोगों ने लिए मज़े-
The first #Super30 batch of mankind #Ramayan pic.twitter.com/s3dy75TdNv
— mechie (@mayankrai3133) March 28, 2020
Retweet if you are watching
#Ramayan pic.twitter.com/V0YFpHTRFR— vny_sapariya (@SapariyaVny) March 28, 2020
Laxman : 1
Parshuram : 0#RamayanOnDDNational pic.twitter.com/9hTVtBwID0— ᴄʏʙᴇʀ sʜᴀʀᴋ
(@NxNikhil_) March 29, 2020
https://twitter.com/Kundan_Rwt/status/1244447027406065664?s=20
एक यूजर ने लिखा, ‘आज रामायण के एपिसोड से मैंने जो सीखा, वह कुछ इस प्रकार है : जैसे कूटनीति वाले लोगों से दूर रहें नहीं तो आपके अपनों को आप खुद वनवास दोगे। हैशटैगरामायणऑनडीडीनेशनल।’
एक ने लिखा, ‘मैंने हमेशा हनुमान और लक्ष्मण जैसा सच्चा मित्र चाहा, लेकिन मुझे मंथरा और विभीषण मिले। हैशटैगरामायण।’
‘रामायण’ और ‘महाभारत’ से सीख लेते हुए एक दर्शक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ’31 मार्च सुबह नौ और दोपहर बारह बजे हैशटैगरामायण-नकारात्मक लोग/शब्द/विचार को दूर रखा जाना चाहिए मंथरा के जैसे, अन्यथा कैकेयी की तरह आप अपने ही परिवार को तबाह कर देंगे..हैशटैगमहाभारत-किस्मत लिखी होती है, लेकिन इंसान को मेहनत करने की आवश्यकता भी है।’
यह भी पढ़ें: शिवसेना ने मोदी सरकार को दिलाई राम मंदिर निर्माण की याद
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: फिर शुरू हुआ प्रसिद्ध सीरियल ‘रामायण’ का प्रसारण