RJD नेता का दावा, महागठबंधन में शामिल होंगे पासवान

0

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के वरिष्ठ नेता रघुवंश सिंह ने दावा किया है कि लोक जनशक्ति पार्टी मुखिया रामविलास पासवान महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे। रघुवंश सिंह के बयान ने बिहार की सियासत में सरगर्मी ला दी है।

बात मैं करता था लोग खिल्ली उड़ाते थे

उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान राजद के संपर्क में हैं और शीघ्र ही महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे।रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि जब जीतनराम मांझी के एनडीए छोड़कर महागठबंधन में आने की बात मैं करता था लोग खिल्ली उड़ाते थे, आज मांझी महागठबंधन के साथ हैं।

बीजेपी की नाव 2019 में डूबने वाली है

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज जो लोग रामविलास पासवान के महागठबंधन में आने की बात पर हंसी उड़ा रहे हैं, कल उन्हें जवाब देते नहीं बनेगा। क्योंकि राम विलास पासवान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) में बहुत परेशानी महसूस कर रहे हैं। पासवान को लगने लगा है कि बीजेपी की नाव 2019 में डूबने वाली है।

Also Read : एक्ट में बदलाव के खिलाफ भारत बंद, अररिया में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी

इस नाते वे सरकार में कुछ समय मंत्री रहने के बाद चुनाव के समय महागठबंधन के पाले में आ जाएंगे।उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान भले ही केंद्र में मंत्री हैं, मगर उन्हें मनमुताबिक फैसले लेने की आजादी नहीं है। इस नाते वे मोदी सरकार में घुटन महसूस कर रहे हैं।

विभाजनकारी भाजपा को परास्त करेगा

रघुवंश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि 2019 के आम चुनाव में समूचा विपक्ष एकजुट होकर विभाजनकारी भाजपा को परास्त करेगा। बता दें कि इससे पहले भी रामविलास पासवान के एनडीए से अलग होने की खबरें उड़ीं थीं तो उन्होंने खंडन करते हुए कहा था कि वे एनडीए का हिस्सा बने रहेंगे।

जनसत्ता

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More