हमारा समाजवादी पार्टी से गठबंधन बरकरार, टूटा नहीं : राजबब्बर

0

सपा-बसपा में उप्र में बढ़ती नजदीकियों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि अभी यह प्रोसेस में ही है। सपा से हमारा गठबंधन भी बरकरार है, वो टूटा नहीं है। सपा-बसपा में बढ़ती नजदीकियां दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की वार्ता का नतीजा हैं।

प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को आगरा पहुंचे थे

लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह हो रहा है। हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व भी इस दिशा में प्रयास कर रहा होगा। मेरा इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को आगरा पहुंचे थे।

Also Read :  पीड़िता को आरोपी विधायक के घर ले जाने वाली महिला गिरफ्तार

एक समाचार से फोन पर हुई वार्ता में उन्नाव प्रकरण पर उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के जनप्रतिनिधि ही बेटियों को नहीं जीने दे रहे हैं। कोर्ट से फटकार के बाद सरकार ने कार्रवाई की। कहा कि कांग्रेस और वह किसानों के साथ हैं। कर्ज माफी के नाम पर पहले किसानों के साथ मजाक किया गया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसी सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

दैनिक जागरण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More