अन्नदाताओं के समर्थन में सड़क पर उतरे राहुल-प्रियंका, कहा- “किसानों को खत्म करने के लिए कृषि कानून”

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यहां एक विरोध मार्च में शामिल हुए और राज निवास की ओर कूच किया, जहां दिल्ली के उपराज्यपाल का आवास और कार्यालय है।

बाद में, दोनों जंतर मंतर पर गए और नए पारित कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के सांसदों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए, राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का सम्मान नहीं किया… पार्टी इन कानूनों को वापस लेने तक किसानों के साथ है।”

राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला-

भाजपा पर हमला करते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार व्यापारियों के लिए काम कर रही है और ये कानून किसानों के पक्ष में नहीं हैं। कांग्रेस लंबे समय से इन कृषि कानूनों का विरोध कर रही है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को देश भर के सभी राजभवन (गवर्नर हाउस) में विरोध प्रदर्शन निकाला और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। दिल्ली में भी विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस मार्च निकाला गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता चांदगी राम अखाड़े के पास इकट्ठे हुए और एलजी हाउस की ओर कूच किया। हालांकि, पुलिस ने बीच में ही रोक दिया।

लल्लू को किया गया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश में भी, राज्य के पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजभवन की ओर मार्च करने के प्रयास के लिए शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार का उल्लंघन कर रही है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस इस तरह के उत्पीड़न के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।”

यह भी पढ़ें: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर बड़ी खबर, SC ने तीनों कृषि कानून पर रोक लगाई

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More