संसद में राहुल गांधी का Flying Kiss, क्या चली जाएगा कांग्रेस नेता की सदस्यता ?

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण देने के लिए संसद में मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर मुद्दे पर भी आवाज उठाई। राहुल गांधी ने भाषण में भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें भारत माता की हत्या करने का आरोप लगाया। अपना भाषण पूरा करने के बाद राहुल गांधी जब संसद से बाहर निकल रहे थे, तब फ्लाइंग किस देते हुए निकले। इसपर भाजपा विधायक स्मृति ईरानी ने आपत्ति दर्ज कराई है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की फ्लाइंग किस को अपनी ओर की गई अभद्र टिप्पणी बताया। जिसपर अब संसद में मौजूद दर्जन भर महिला विधायकों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला को शिकायत पत्र सौंपा है। जिससे अब राहुल गांधी मुश्किल में पड़ सकते हैं। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता भी खतरे में पड़ गई है।

राहुल की फ्लाइंग किस पर चिढ़ी स्मृति ईरानी

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर सबसे पहले स्मृति ईरानी ने रिएक्शन दिया। स्मृति ईरानी ने संसद में राहुल गांधी के भाषण का पलटवार करते हुए फ्लाइंग किस का जिक्र किया। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी द्वारा संसद में दी गई फ्लाइंग किस को अपना और संसद में बैठी महिलाओं का अपमान बताया है। स्मृति इरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक स्त्री विरोधी लक्षण के दर्शन दिए। कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है।

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कहा, ‘जिनको आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।’ 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, ‘पहली बार ये हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं। वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है। हमने  मांग की है कि CCTV फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।’

महिला सांसदों ने की राहुल की शिकायत

संसद में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर आपत्ति जताने के बाद भाजपा महिला सांसदों ने संसद के स्पीकर ओम बिड़ला से राहुल गांधी के व्यवहार की शिकायत की। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा। शिकायत पत्र में भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, ‘स्पीकर महोदय मैं आपका ध्यान केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी द्वारा सदन में की गई घटना की ओर आकर्षित करना चाहती हूं। उक्त सदस्य ने सदन को संबोधित करते समय केंद्रीय मंत्री और इस सदन की सदस्य स्मृति जुबिन ईरानी के प्रति अशोभनीय व्यवहार किया और अनुचित इशारे किये। हम सदस्य के ऐसे व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसने न केवल सदन में महिला सदस्यों की गरिमा का अपमान किया है, बल्कि इस प्रतिष्ठित सदन की गरिमा को भी कम किया है।’

 

राहुल ने क्यों दी ‘फ्लाइंग किस’ 

हालांकि इस मामले में जब भाजपा सांसद हेमा मालिनी से सवाल किया गया तो उन्होंने हैरत भरा जवाब दिया। हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते हुए नहीं देखा है। जबकि राहुल गांधी के फ्लाइंग किस के गवाह रहे लोगों का कहना है कि राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस स्मृति ईरानी को नहीं बल्कि भाजपा सांसदों को दिया था। जब राहुल गांधी अपने अविश्वास प्रस्ताव भाषण के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे तो उनकी कुछ फाइलें गिर गई थीं। जैसे ही वो उन्हें उठाने के लिए झुके तो कुछ बीजेपी सांसद उन पर हंसने लगे। जिसपर राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर आ गए।

क्या छिन सकती है राहुल की सदस्यता

संसद में राहुल गांधी ने भले ही भाजपा सांसदों द्वारा उन्हें चिढ़ाने पर जवाब के रूप में फ्लाइंग किस दिया हो, लेकिन अब वह बुरी तरह फंस गए हैं। संसद में कार्रवाई के दौरान फ्लाइंग किस देने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। भाजपा महिला सांसदों के शिकायत पत्र के बाद अब राहुल गांधी के इस व्यवहार को अगर अभद्रता माना जाता है तो निश्चित ही उनकी सदस्यता भंग कर दी जाएगी।

Also Read : जानिए सदन में राहुल गांधी ने क्यों कहा कि ‘आज भाजपा वालों को डरने की जरूरत नहीं…’

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More