गैबलिंग ऐप के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने किया SRKबंगले का घिराव, जानें क्या है पूरा मामला ..

0

 

शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के प्रदर्शनकारियों ने नारों के शोर से हमला बोल दिया, जिसके बाद मुंबई पुलिस को उनके घर की सुरक्षा भी बढानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि, यह प्रदर्शन एक निजी संगठन अनटच यूथ इंडिया फाउंडेशन की तरफ से ऑनलाइन गैंबलिंग और गेमिंग एप्स के विरोध में शुरू किया गया है। इस प्रदर्शन के जरिए ऐप के प्रचार और उपयोग दोनो को ही प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे है।

इसके साथ ही अनटच यूथ इंडिया फाउंडेशन के चीफ कृष्णचंद्र अदल ने इस प्रदर्शन को लेकर बोलते हुए कहा कि, ‘ऑनलाइन गेमिंग एप और गैंबलिंग के जरिए देश का युवा जुएं की तरफ झुका जा रहा है और बर्बाद हो रहा है. दूसरा ये गैरकानूनी है। इसके चक्कर में लोग सुसाइड कर रहे हैं। लोग डिप्रेशन में आ रहे हैं और गलत काम भी कर रहे हैं। इसकी वजह से ये प्रदर्शन किया।’

also read : भाई ये तो बाहुबली है…! पैदा होते ही बच्चे ने उठाली डॉक्टर की ट्रे, वीडियो वायरल …

4g नेटवर्क ने आपराधिक प्रवृत्ति को दिया जन्म

आपको बता दें कि, हमारे देश में 4g नेटवर्क की शुरूआत के बाद ही मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढा है, ऐसे प्रतिदिन करोड़ो की संख्या में लोग नेटर्वक से जुड़ते जा रहे है। इसी के साथ ही जहां एक तरफ यह नेटर्वक हमें सकारात्मक मजबूत बना रहा है, वही दूसरी तरफ अपराधिक प्रवृत्ति में लोगों की मदद करने का बड़ा साधन भी बन गया है। जिसके जरिए आराम से ठगी जैसे तमाम अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।

इसका ही एक उदाहरण है ऑनलाइन गैंबलिंग यानी ऑनलाइन जुआ भी है । इसको लेकर जारी की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 40 फीसदी इंटरनेट यूजर्स जुआ खेलते हैं और ऐसा ही रहा तो हम इस मामले में यूके को बहुत जल्द पीछे छोड़ देंगे। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि, ऑनलाइन गैंबलिंग होता क्या है, इसका क्रेज लोगो में क्यों बढ रहा है और क्यो एक वर्ग इसके खिलाफ मोर्चा खोलने पर मजबूर हो गया है तो, आइए जानते इस मामले से जुड़े इन सभी सवालो के जवाब ….

 

जानिए क्या होता है ऑनलाइन गैंबलिंग ?

ऑनलाइन गैंबलिंग यानी ऑनलाइन जुआ होता है। इस खेल में आमतौर पर दांव लगाया जाता है और पैसे कमाने के लिए इंटरनेट का भी उपयोग किया जाता है। सीधे शब्दों में समझे तो, यह एक कैसीनो की तरह ही है, लेकिन फर्क बस इतना है कि ये वर्चुअल तरीके से खेला जाता है।

इसमें पोकर, स्पोर्ट गेम, कैसिनो गेम आदि शामिल हैं। भारत में ‘Teen Patti’ और ‘Rummy’ सबसे पॉपुलर ऑनलाइन गैंबलिंग गेम हैं। यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट मोड जैसे क्रेडिट, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए दांव लगाते हैं। एक शर्त रखने के बाद जीतने या हारने वाला अपने हिसाब से पेमेंट करता है।

ऑनलाइन गेमिंग और गैंबलिंग में फर्क

आपको बता दें कि, ऑनलाइन गेमिंग और गैंबलिंग में बहुत थोड़ा सा ही फर्क होता है, मल्टीप्लेयर गेमिंग एक मजेदार प्लेटफार्म होता है। जिसके माध्यम से आप अच्छा समय बीता सकते है। वही ऑनलाइन गैंबलिंग में आप को खेल के लिए पैसे का दांव लगाना पड़ता है और खिलाड़ियों के बीच पैसे का लेन – देन भी किया जाता है।

इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग आपको फ्री उपलब्ध होती है और ऑनलाइन गैंबलिंग के लिए खिलाड़ी को पहले पैसे की शर्त को पूरा करना होता है, उसके बाद ही खेल शुरू होता है।

क्या भारत में लीगल है ऑनलाइन गैंबलिंग गेम ?

ऑनलाइन गैबलिंग विवाद के बीच यह सवाल बेहद अहम हो जाता है तो, आपको बता दें कि, हमारे भारत में जुआ का कानून काफी कन्फ्यूज करने वाला है। ऐसे में कानून में ‘स्किल गेम्स’ और ‘चांस गेम’ में अंतर है। जिसके चलते भारतीय कानून के मुताबिक, चांस गेम को सट्टेबाजी की संज्ञा दी गयी है, जोकि अवैध माना गया है। वही ‘स्किल गेम्स’ पर दांव लगाना गेम है। ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि, कौनसा खेल किसी चांस का है या फिर स्किल की कैटेगरी में आता है।

also read: Horoscope 27 August 2023 : पुत्रदा एकादशी पर कुंभ राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा… 

ऑनलाइन गैंबलिंग को लेकर क्यों है विवाद ?

दरअसल यह मामला है कि, मुंबई के अनटच यूथ इंडिया फाउंडेशन ने अभिनेता शाहरूख खान पर ऑनलाइन गैंबलिंग का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए, उन के बंगले ‘मन्नत’ का घेराव किया है। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस को शाहरूख खान के बंगले पर सुरक्षा भी बढानी पड़ी है। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, यह ऐप युवाओं को गुमराह और भ्रष्ट करने का काम करता है और ऐसे में मशहूर हस्तियों को इन ऐप का प्रचार नहीं करना चाहिए।

अनटच यूथ फाउंडेशन ने कहा कि, ‘वे जंगली रम्मी, जूपी और बाकी ऑनलाइन गेमिंग ऐप और पोर्टल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर दोपहर करीब 1 बजे आंदोलन करने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और करीब 4-5 लोगों को हिरासत में लिया है।’

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More