लखनऊ में तैयार हो गया प्रियंका गांधी का ऑफिस

0

कांग्रेस की नई महासचिव के कार्यालय के बाहर मंगलवार को नेम प्लेट लग गई। नेम प्लेट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम  से नेम प्लेट लगाई की। 

कांग्रेस में प्रियंका गांधी की सियासी एंट्री के बाद उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। सोमवार को विदेश से वापस लौटते ही प्रियंका गांधी एक्टिव मोड में नजर आईं और यूपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की।

अभी तक अमेठी और रायबरेली में ही सक्रिय रहीं प्रियंका अब पूर्वांचल में कांग्रेस को मजबूत करेंगी। प्रियंका के लिए लखनऊ में नया ऑफिस भी तैयार किया जा रहा है। वैसे तो मॉल एवेन्यू स्थित लखनऊ कांग्रेस ऑफिस को नेहरु भवन के नाम से जाना जाता ही।

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद अब लखनऊ कांग्रेस दफ्तर को नए सिरे से सजाया-संवारा जा रहा है। खासकर जिस कमरे से प्रियंका गांधी चुनाव में कांग्रेस की कमान संभालेगी उसकी तस्वीर भी बदली जा चुकी हैं। प्रियंका गांधी का यह वॉररूम कई मायनों में खास है।

Also Read : योगी राज’ में छेड़छाड़ की भेंट चढ़ी महिला, किया था आत्मदाह

वे उसी कमरे से चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगी जो कभी उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हुआ करता था। इस कमरे को नया लुक दिया जा रहा है। साथ ही वास्तु का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कमरे के इंटीरियर को भी बदला गया है।

इंदिरा गांधी जब कभी लखनऊ आती थीं वह इसी कमरे से कांग्रेस का संचालन करती थीं। पिता राजीव गांधी भी इसी कमरे का प्रयोग करते थे। 1991 में जब राजीव गांधी की हत्या हुई, उससे कुछ दिन पहले ही वे अमेठी से लखनऊ आए थे और इसी कमरे में ठहरे थे।यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी बताते हैं, “रेनोवेशन का काम पिछले चार महीने से चल रहा है और अब यह फाइनल स्टेज में हैं।

पुरे कांग्रेस ऑफिस को ही लोकसभा चुनाव से पहले रंग रोगन से बदल दिया गया है. चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए एक वॉररूम को भी बनाया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इसी वॉररूम से चुनावों की मोनिटरिंग करेंगे, प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी गई है, लिहाजा वह भी ज्यादातर काम इसी ऑफिस से देखेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More