लखनऊ में रोड शो के जरिए प्रियंका गांधी करेंगी सियासी पारी की शुरुआत

0

सियासत में उत्तर प्रदेश की बहुत अहम भूमिका रही है। यहीं ये ही बड़े बड़े दिग्गज नेताओं ने अपने सियासी पारी की शुरुआत की है चाहे वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हो या अन्य दिग्गज।

खुद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी यूपी से ही अपने सियासी पारी की शुरुआत की थी। अब कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी भी रोड शो के जरिए अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करेंगी। प्रियंका गांधी का पहला रोड शो राजधानी लखनऊ में होगा।

इन मुख्य चौराहों पर होगा स्वागत सत्कार

कांग्रेस महासचिव के स्वागत सत्कार के लिए मुख्य रुप से छह चौराहों खास इंतजाम किया जाएगा। जिसमें प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से अवध अस्पताल चौराहा पहुंचेंगी जहां उनकी स्वागत का इंतजाम किया गया है। इसके बाद श्रृंगारनगर चारबाग, हुसैनगंज, बापू भवन समेत छह जगहों से होते हुए रोड शो गुजरेगा जहां उनके स्वागत के शाक इंतजाम किया गया है।

11 फरवरी को प्रियंका के रोड शो के लिए चमका दिया गया कार्यालय

प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पूरे कार्यालय को चमका दिया गया है। रंगाई पुताई से लेकर एक एक छोटी छोटी चीज का ध्यान रखा जा रहा है।

लखनऊ के इन जगहों से होकर गुजरेगा रोड शो

प्रियंका गांधी का रोड शो 12 किमी तक होगा। एयरपोर्ट से अवध अस्पताल होते हुए चारबाग हुसैनगंज होते हुए विधानसभा बापू भवन तक प्रियंका गांधी का रोड सो गुजरेगा। बापूवभवन के बाद सीधा कांग्रेस कार्यालय में जाकर खत्म होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More