बलरामपुर की घटना पर प्रियंका वाड्रा का तंज, कहा- मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती

0

कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को हाथरस के बाद अब बलरामपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है।

प्रियंका गांधी गुरूवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात 3 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का भी गुरुवार को हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने का कार्यक्रम है। इसी बीच सरकार ने जिले की सभी सीमाएं सील कर दी हैं और धारा 144 लगा दी है। हाथरस में इस पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं। इसी कारण गांव को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया जा सकता है।

हाथरस की सभी सीमाएं सील

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया है कि उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की उनके प्रोटोकल के तहत कोई जानकारी नहीं मिली है। हाथरस की सभी सीमाएं सील हैं। किसी को हाथरस की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। राजनीतिक लोगों के आगमन की वजह से भीड़ बढ़ सकती है। यहां पर लॉ एंड आर्डर बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें सीमाओं पर ही रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से अनलॉक 5 : क्या खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर ?

यह भी पढ़ें: हाथरस: CM योगी ने पीड़ित परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, कहा- परिवार को 25 लाख रुपए की मदद, मकान और एक सदस्य को देंगे नौकरी

यह भी पढ़ें: थाने में ही सुरक्षित नहीं महिला सिपाही! SHO पर छेड़छाड़ का आरोप, बोली-कभी छूते हैं गाल तो कभी…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More