यूपी : प्रियंका गांधी ने शेयर किया ‘अपराध मीटर’, योगी सरकार पर साधा निशाना

priyanka yogi

उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे है। अपराधी बेखौफ है। पुलिस-प्रशासन अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सूबे में बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा, ‘यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्।’

प्रियंका ने ट्वीट कर एक फोटो भी शेयर की है। इसमें दो दिन में हुए अपराधों का जिक्र है। प्रियंका ने इसके साथ आगे लिखा, ‘ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।’

इन वारदातों से दहला प्रदेश-

उत्तर प्रदेश में आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां के बलिया में सोमवार को एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले जौनपुर में रविवार को आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया था।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र; बोलीं- भयावह है स्थिति

यह भी पढ़ें: झूठा है योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड : प्रियंका गांधी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)