उपचुनावों के नतीजों पर बोलीं प्रियंका गांधी पार्टी के प्रदर्शन से खुश हूं

हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुशी जताई है।

उन्होंने कहा कि यूपी उपचुनाव में भी कांग्रेस के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

वह इन दिनों रायबरेली में हैं।

उत्तर प्रदेश में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ने से खुशी

हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संतोष जताया।

उत्तर प्रदेश उपचुनावों के कारण रायबरेली में मौजूद प्रियंका ने कहा कि वह नतीजों से खुश हैं।

खास तौर पर उत्तर प्रदेश में पार्टी के वोट प्रतिशत बढ़ने की खुशी है।

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार करते नजर आ रहे हैं।

हरियाणा में स्पष्ट बहुमत बीजेपी को मिलता नहीं दिख रहा।

लोकसभा चुनावों के बाद से उत्तर प्रदेश में सक्रिय प्रियंका ने विधानसभा चुनाव नतीजों पर संतोष जताया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने हालिया ट्रेंड नहीं देखे हैं, लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों के लिए खुश हूं।

इसके साथ ही हमें खुशी है कि यहां उत्तर प्रदेश में पार्टी के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है।’

हुड्डा ने छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की उम्मीद जताई

बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की उम्मीद जताई है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस किसी सीट पर जीतती नजर नहीं आ रही

आज यूपी में 11 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस किसी सीट पर जीतती नजर नहीं आ रही है।

लेकिन प्रियंका गांधी ने वोट शेयर बढ़ने पर संतोष जताया।

अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से नतीजों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सूत्रों का कहना है कि हरियाणा के वरिष्ठ नेता जल्द दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें: अखिलेश की कार्यकारिणी से शिवपाल का नाम कटा, समर्थकों को भी जगह नहीं

यह भी पढ़ें: अब डॉन अबु सलेम को सता रहा है ये डर…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)