एनकाउंटर पर बोले ADG L&O, ‘पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर भाग रहा था विकास और फिर…’

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। बता दें कि गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय पुलिस के साथ एनकाउंटर में ढेर हो गया। वहीं इस मामले में एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी दी।

विकास दुबे एनकाउंटर पर बोले एडीजी एलओ प्रशांत कुमार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास दुबे एनकाउंटर पर यूपी के एडीजी एलओ प्रशांत कुमार बोले कि कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया है। विकास को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार की सुबह विकास को टीम कानपुर जा रही थी। इस दौरान सड़क हादसे में गाड़ी पलट गई और विकास ने घायल पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने जब विकास को सरेंडर करने की कहा तो विकास ने फायरिंग करना शुरू कर दिया।

vikas dubey kanpur wala

पुलिस और एसटीएफ के भी छह लोग घायल

उन्होंने बताया कि इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें विकास दुबे घायल हो गया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय विकास की मौत हो गई। इस दौरान पुलिस और एसटीएफ के भी छह लोग घायल हुए हैं। वहीं इस मामले में 12 लोग अभी भी फरार हैं।

vikas dubey death

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: पुलिस की गिरफ्त में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की पत्नी और बेटा

यह भी पढ़ें: CCTV में दिखा विकास दुबे, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार

यह भी पढ़ें: VikasDubeyEncounter : पहले से था एनकाउंटर का शक, SC में उठेगा मुद्दा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More