लखनऊ : शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम देंगी राजनाथ सिंह को चुनौती

0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पत्नी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन से सपा के टिकट पर लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस इस सीट से अपना कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। ऐसे में पूनम सिन्हा का ​सीधा मुकाबला गृह मंत्री राजनाथ सिंह से होगा।

कांग्रेस ने लखनऊ लोकसभा सीट से अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। पार्टी पूनम सिन्हा को चुनाव में समर्थन देगी। कांग्रेस की तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा करने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लखनऊ लोकसभा सीट पर मुकबला राजनाथ सिंह और पूनम सिन्हा के बीच होगा।

पूनम सिन्हा को मजबूती मिलने की संभावना-

एक सपा नेता ने कहा, ‘लखनऊ में चार लाख कायस्थ वोटर हैं और 1.3 लाख सिंधी वोटर्स हैं। इसके अलावा 3.5 लाख मुस्लिम वोटर्स हैं। पूनम सिंन्हा सिंधी है जबकि उनके पति कायस्थ हैं। ऐसे में इससे पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी को मजबूती मिलने की संभावना है।’

हालांकि बीजेपी के महासचिव विजय पाठक ने इसे नकारा है। उनके मुताबिक लखनऊ बीजेपी का गढ़ रहा है। राजनाथ ने राजधानी लखनऊ के विकास के लिए काफी काम किया है। यहां की जनता उन्हें पंसद करती है। ऐसे में बाहर से लाया गया कोई भी उम्मीदवार लखनऊ के वोटरों पर कोई असर नहीं डाल पाएगा।

सपा में शामिल हो सकतीं हैं पूनम-

सूत्रों के मुताबिक पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती है, वह उसी तैयारियों में लगे हैं। यही कारण है कि शत्रुघ्न सिन्हा के 28 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करने के कार्यक्रम को ​स्थगित कर दिया गया था।

शत्रुघ्न सिन्हा अब 6 अप्रैल को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। वह बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

यह भी पढ़ें: PM पर तंज कसते हुए बिरयानी से ढोकले पर आये ओवैसी!

यह भी पढ़ें: कानपुर से PM तो लखनऊ से ये मंत्री करेंगे मेट्रो की शुरुआत…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More