दिल्ली में हार पर भाजपा में राजनीति तेज, कल 8 घंटे तक मैराथन समीक्षा करेगी

0

दिल्ली चुनाव में हार पर भाजपा में राजनीति तेज है।इसके लिए शुक्रवार को बैठक होगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय पर मैराथन समीक्षा बैठक होगी। यह बैठक सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। भाजपा मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया, “शुक्रवार को कई चरणों में समीक्षा बैठक होगी। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, चुनाव कमेटी, प्रत्याशियों से लेकर चुनाव कैंपेनिंग से जुड़े लोग शामिल होंगे। अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग चरण में मीटिंग होगी।”

चुनाव की जि़म्मेदारी संभालने वाले नेताओं के निर्देशन में ही बैठक

इस समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सह प्रभारी नित्यानंद राय, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगठन मंत्री सिद्धार्थ खासतौर से मौजूद रहेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव की अहम जि़म्मेदारी संभालने वाले इन नेताओं के निर्देशन में ही समीक्षा बैठक होगी।

दिल्ली फतह के बाद AAP की नजर बिहार पर

इसी सिलसिले में पार्टी पहली बार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाती नजर आएगी। आम आदमी पार्टी की बिहार यूनिट के अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने इसकी पुष्टि की है। वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी इसकी ओर संकेत दिए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी देश में विस्तार की कोशिश करेगी। हमने 2013 और फिर 2015 में मेंबरशिप चलाई थी। जब कोई पार्टी चुनाव जीतती है, तो यह संगठन के विस्तार देने का अच्छा मौका होता है। हम भी चाहते हैं कि हमारी पार्टी का विस्तार हो। इसके लिए हमने मिस्ड कॉल का नंबर दिया है।’

शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला- संजय सिंह

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव और फिर बिहार-बंगाल में चुनाव लड़ेगी पार्टी के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि जहां भी संगठन मजबूत होगा, वहां चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी लेगी। इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More