राहुल और प्रियंका के हाथरस जाने से पहले DND पर लगा पुलिस पहरा

0

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मिलने जा रहे हैं। जिसको लेकर डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं के अलावा भीम सेना के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं और लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल डीएनडी पर लगा रखा है। अभी ये कह पाना मुश्किल होगा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी बॉर्डर में एंट्री मिलेगी या नहीं।

पीड़िता की इलाज के दौरान मौत

दरअसल, गैंगरेप और बर्बरता का शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की इलाज के दौरान मौत और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतर आए और सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं।

एडीशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने मीडिया को बताया, अभी हमारे पास उनके आने की कोई सूचना नहीं है। हमें मीडिया के माध्यम से पता चला कि वो आ रहीं है। फिलहाल, कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा।

हाथरस में पीड़िता के घर पर पुलिस पहरा

जनाकारी के अनुसार, हाथरस में पीड़िता के घर पर पुलिस पहरा बढ़ा दिया गया है। वहीं पीड़ित के घर के कुछ दूरी पर ही पुलिस ने बेरिकेड लगा रखे हैं और किसी को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से अनलॉक 5 : क्या खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर ?

यह भी पढ़ें: हाथरस: CM योगी ने पीड़ित परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, कहा- परिवार को 25 लाख रुपए की मदद, मकान और एक सदस्य को देंगे नौकरी

यह भी पढ़ें: बलरामपुर की घटना पर प्रियंका वाड्रा का तंज, कहा- मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More