जहरीले सांप के डसने से शख्स का खून खौला, बदले में दांत से काट-काटकर मार डाला

0

यूं तो नाग-नागिन के बदले की कहानियां तो आपने बहुत सी सुनी होंगी लेकिन आज जो हम आपको सच्ची कहानी बताने जा रहे है उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

एक शख्स ने एक जहरीले करैत (सांप की प्रजाति) को बार-बार दांत से काटकर मौत की नींद सुला दिया। यह हैरान कर देने वाला मामला ओडिशा से सामने आया है।

पैर में जहरीले करैत ने काटा-

जाजपुर जिले के एक गांव शख्स खेतों में काम करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रात काफी हो चुकी थी। इसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में काट लिया।

शख्स ने जहरीले करैत को किसी तरह पकड़ा और तब तक उसे अपने दांतों से काटता रहा जब तक सांप मर नहीं गया।

होश उड़ा देने वाला मामला-

शख्स ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि बुधवार रात जब मैं घर लौट रहा था तो मुझे लगा कि पैर में किसी जानवर ने काट लिया।

उसने अपना टॉर्च जलाया तो एक करैत सांप को वहां देखा। बदला लेने के लिए मैंने सांप को अपने हाथों में पकड़ा और उसे अपने दांत से काटा। इसके बाद सांप वहीं मर गया।

मरा हुआ सांप लेकर पहुंचा घर-

इस घटना के बाद शख्स मरा हुआ सांप लेकर अपने गांव पहुंचा और पत्नी से पूरे वाकये के बारे में बताया।

कुछ लोगों ने शख्स को नजदीकी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन उसने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

नहीं हुआ कोई असर-

वह अपने गांव के पास रहने वाले एक पारंपरिक वैद्य के पास गया और इलाज कराया। शख्स पर सांप के काटे जाने और सांप को काटने का कोई असर नहीं पड़ा।

बताते दें कि करैत की गिनती सबसे जहरीले सांपों में होती है और इसे कोबरा से ज्यादा जहरीला माना जाता है।

यह भी पढ़ें: किशोरी ने सांप को माना अपना पति, कहा – उसी ने भरी मांग

यह भी पढ़ें: यहां दहेज में बेटियों को मिलते हैं जहरीले सांप

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More