आज PM मोदी लेंगे फैसला, लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं ?

0

पीएम नरेंद्र मोदी आज यानि शनिवार को लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर फैसला ले सकते हैं। राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सलाह-मशविरा कर वह इसका ऐलान कर सकते हैं। 24 मार्च को उन्होंने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया था। पीएम इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने के BJP जिलाध्यक्ष से की बात, मास्क के बदले गमछे का इस्तेमाल करें

पीएम मोदी ने दिए थे लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत

बुधवार को सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बठक में कहा था कि वह लॉकडाउन बढ़ाने या न बढ़ाने का फसला मुख्यमंत्रियों से बात करके ही लेंगे। इससे पहले उन्होंने संकेत दिए थे कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। इससे पहले ओडिशा और पंजाब लॉकडाउन की अवधि बढ़ा चुके हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता हरेक जिंदगी की सुरक्षा है। लॉकडाउन के विस्तार के मुद्दे पर उन्होंने कई जिलों के जिलाधिकारियों से बात की है और सभी ने लॉकडाउन की समय सीमा को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। उन्होंने यह भी कहा था कि पूरे देश में एक साथ लॉकडाउन हटाना मुमकिन नहीं है।

पंजाब में 1 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए पंजाब में भी लॉकडाउन 1 मई तक बढ़ा दिया गया है। पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के.बी.एस. सिधु ने 10 अप्रैल को यह जानकारी दी। इससे पहले ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया था।

 

तेलंगाना, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार की सरकारें भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिख रही हैं। राज्यों में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन 2 हफ्ते जारी रखा जा सकता है। हालांकि अभी तक विस्तार का कोई ऐलान नहीं किया गया।

 

शिवराज बोलो,जरूरत पड़ी तो बढ़ाएंगे लॉकडाउन 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य में लॉकडाउन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, “लॉकडाउन सह लेंगे, अर्थव्यवस्था बाद में भी खड़ी कर लेंगे. लेकिन लोगों की जिंदगी चली गई तो वापस कैसे लाएंगे?”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले कहा कि लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। लेकिन अगले ही दिन सफाई आई कि अभी फैसला नहीं हुआ। वहीं यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा-144 की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने की बात कही है। गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा, “राज्य में लॉकडाउन एक साथ नहीं खोला जा सकता है। चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। जो भी फैसला होगा सोच-समझकर होगा।”

यह भी पढ़ें : जानिये बनारस में क्यों लोग मास्क के बजाये गमछा बांध रहे?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में बीवी-बच्चों के साथ निकला था ससुराल घूमने, पुलिस बन गई ‘खलनायक’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More