PM मोदी का अलीगढ़ दौरा : राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, पीएम एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के अलीगढ़ दौरे से पहले उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पीएम उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडल का भी अवलोकन करेंगे।

CM ने लिया तैयारियों का जायजा-

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिले के लोढ़ा इलाके में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया था।

हाल ही में सीएम योगी ने कहा था कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना इस क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की पुरानी मांग को पूरा करने के लिए की जा रही है। अलीगढ़ मंडल के सभी कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे।

92 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में बनेगा यह विश्वविद्यालय-

अलीगढ़ की कोल तहसील के लोढ़ा तथा मूसेपुर करीम जरौली गांव की 92 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। अलीगढ़ मंडल के 395 महाविद्यालयों को इससे संबंद्ध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री को दी जीत की बधाई

यह भी पढ़ें: शिक्षा सुधार सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More