सर्व सेवा संघ पर प्रशासन की कार्रवाई के ख़िलाफ़ जन प्रतिरोध सभा

किसान नेता राकेश टिकैत ने भरी हुंकार कल पूरे प्रदेश में होगा ट्रैक्टर आंदोलन

0

वाराणसी। सर्व सेवा संघ परिसर और सर्वोदय प्रकाशन को वापस पाने के लिए गांधीवादियों ने आज एक विशाल जनसभा आयोजित किया। जनसभा में देशभर से आए गांधीवादियों ने एक सुर में मंच से कहा कि यह विलकुल गलत हुआ है। गांधीवादियों ने कहा कि वो कांग्रेस की सरकार थी इंदिरा गांधी को तानाशाह नेता कहा जाता था लेकिन उस समय भी अभिव्यक्ति की आजादी थी ऐसे पहरे नहीं थे। जन आंदोलनों से जुड़े सामाजिक संघर्ष के अंतरराष्ट्रीय स्तर के चेहरे आज शास्त्री घाट पर कमर कसकर लड़ाई की अगुवाई के लिए दिखें। यूपी के प्रमुख जिलों से सामाजिक कार्यकर्ता इस सभा मे पहुंचे।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु, संत विनोबा भावे , बाबू जगजीवन राम, जयप्रकाश नारायण , लाल बहादुर शास्त्री की कोशिशों से बना हुआ यह संस्थान धरोहर है। ये लोग जो आज कुर्सी पर हैं ये धरोहर विरासत शब्द का मतलब नहीं जानते। ये खुद को हिंदू बोलते हैं लेकिन ये हिंदू शब्द का भी मतलब नहीं जानते। हम इस देश मे असली हिन्दू है। अब ये साफ बोलना होगा कि नागपुरी हिंदू अलग है और देश का हिंदू अलग है। आने वाले सर्दियों में सड़क को गर्म करना होगा। हमारे ट्रैक्टर सिर्फ दिल्ली की ओर जाएंगे ऐसा कोई तय थोड़े न है। जरुरत पड़ी तो ट्रैक्टर बनारस की ओर मुड़ लाएंगे। कल पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर आंदोलन होगा।

 

संसद बहुत बड़ी है पर संसद से बड़ी सड़क है- योगेंद्र यादव

स्वराज इंडिया पार्टी के योगेंद्र यादव ने कहा आज की सभा में इतनी महिलाएं आई है ये बड़ी बात है। यहां अलग-अलग संघर्ष के नेता है, पिछले 2 दिन से इस देश के संसद में एक अविश्वास के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। सांसद चर्चा कर रहे है की मोदी जी की सरकार पर विश्वास नहीं है। ये अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर की घटना की वजह से लाई गई। प्रधानमंत्री इस पर एक शब्द नहीं बोले। संसद बहुत बड़ी है पर संसद से बड़ी सड़क है। आपके शहर बनारस में गांधी की विरासत सर्व सेवा संघ 70 साल से मौजूद है। आज 70 साल के बाद सरकार कहती है तुमने कब्जा कर रखा है तुम गैर कानूनी हो। सवाल जमीन का नहीं गांधी की विरासत का है।

Also Read : स्टू़डेंट्स के संघर्षों की कहानी है… ’12th Fail’, फिल्म का टीजर याद दिलाएगा 3 इडियट्स

मेधा पाटकर ने साधा निशाना

मेधा पाटकर ने कहा कि आज गांधी की सत्याग्रह की सबसे ज्यादा जरूरत है, आरएसएस मोदी इसी से डर रहे हैं। आज देश भर में जो आवाज़ उठ रही वो गांधी को मानने वालों की है। सर्व सेवा संघ की जमीन को कब्जा करने वाले पूरे देश में एयरपोर्ट, फ्लाई ओवर के नाम पर कब्जा करने वाले लोग है। ये मजदूर किसान पर हमला है। इसके खिलाफ लड़ाई आज बनारस में है। अगर गंगा को बचाना चाहते है तो सर्व सेवा संघ को बचाना होगा। आज मोदी जी जब भी बाहर जाते है तो गांधी का नाम लेते हैं पर बनारस में उनका संस्थान बंद करते हैं। मैंने रेलवे और उच्च अधिकारियों से बात की पर उन्होंने कहा ये हमारे स्तर की बात नहीं ये ऊपर से चल रहा है। हमें ये मंजूर नहीं।

सभा मे प्रमुख रूप से मेधा पाटेकर, किसान नेता राकेश टिकैत , योगेंद्र यादव, अरुंधति धुरु, फैसल, अफलातून, सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन पाल, समाजवादी नेता डॉ सुनीलम, प्रो. आनंद कुमार, आशा भोथरा, फिरोज मिठिबोलवाला, पूर्व विधायक पंकज पुष्कर, वरिष्ठ गांधीवादी कुमार प्रशांत, प्रदीप खेलोलकर, जागृति राही, विनय शंकर राय मुन्ना, रंजू सिंह, विनोद रंजन, रमेश ओझा, नंदलाल मास्टर, डॉ अनूप श्रमिक, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

also read : रक्षाबंधन के लिए मार्केट में आयी 10 से 60 हजार राखियां, जानें क्या है खासियत ?

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More