ऋतिक रोशन की खूबसूरत बहन का बॉलीवुड डेब्यू, तस्वीरों को देखकर हो जाएंगे दीवाने

pashmina roshan

बॉलीवुड के हैंडसम मैन ऋतिक रोशन की बहन पश्मिना रोशन बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पश्मिना म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन की बेटी हैं जो कि ऋतिक के चाचा हैं।

ऋतिक ने पश्मिना के लिए एक लम्बा पोस्ट लिखा। वह लिखते हैं, ‘तुम पर बेहद गर्व है पश्मिना। तुम एक बेहद ही खास इंसान हो और तुममें असाधारण प्रतिभा है। तुम अपने व्यक्तित्व व गर्मजोशी भरे व्यवहार से जहां भी जाती हो, उस जगह को रोशन कर देती हो।’

पश्मिना का मजबूत थिएटर बैकग्राउंड है। एक्‍टिंग के अलावा पश्मिना ट्रेन्‍ड क्‍लासिकल डांसर भी हैं। वह 6 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम और कथक सीख रही हैं।

पश्मिना B-टाउन में कदम रखने वाली रोशन परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्य होंगी। ऋतिक अपनी इस बहन के काफी क्लोज हैं।

ऋतिक अपनी बहन के बॉलीवुड डेब्‍यू को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं। वह उन्‍हें ऐक्‍टिंग टिप्‍स भी समय-समय पर देते हैं और गाइड करते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल थाम के देखें ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़’ एक्ट्रेस मानवी गगरू की बोल्ड Photos

यह भी पढ़ें: हनी सिंह के साथ कर चुकी हैं काम, बेबाक अंदाज के लिए पॉपुलर है ये एक्ट्रेस

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)