पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति सुनकर खड़े हो जाएंगे कान, जानें कितने रईस हैं ‘कालीन भैया’

0

बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन है। 5 सितंबर 1976 को बिहार के छोटे से गांव बेलसंद (नजदीक गोपालगंज) में जन्मे पंकज 45 साल के हो गए हैं।

अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत चुके पंकज त्रिपाठी ने काफी संघर्ष करने के बाद फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम बनाया है। छोटे छोटे रोल्स करने वाले पंकज आज बी टाउन के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

लोअर मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर मिर्ज़ापुर के ‘कालीन भैया’ आज एक रॉयल लाइफ जी रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी के पास 40 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। साल 2021 में उनका नेट वर्थ 5.5 मिलियन डॉलर बताया गया है।

Pankaj-Tripathi

इतनी है सालभर की कमाई-

pankaj tripathi

एक महीने में पंकज त्रिपाठी 30 लाख रुपए से ज़्यादा कमाते हैं। बात करें अगर उनकी सालभर में कमाई की तो वो 4 करोड़ रुपए के आस पास है। इसके अलावा पंकज का मुंबई के मड आइलैंड में आलीशान घर है।

साथ ही बेलसंद में भी उनके पास घर है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए बताया जाता है। पंकज के पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है। उनके पास Mercedes-Benz E200, Toyota Fortuner, Mercedes ML 500 जैसी और भी कई गाड़ियां हैं।

https://www.instagram.com/p/B9OnJEZpaSG/

बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। साथ ही फिल्म के प्रॉफिट में भी उनका हिस्सा रहता है। ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए पंकज 1-2 करोड़ रुपए वसूलते हैं।

यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी ने माना- हीरो जैसी क्वॉलिटी नहीं है, पर मैं एक बेहतरीन अभिनेता हूं…

यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी को नहीं है किसी चीज का पछतावा, बस तजुर्बा है

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More