भाजपा प्रमुख की अपील, मंदिरों को खुलवाए सरकार

temple remains closed

कोरोना महामारी के बीच पांचवी बार देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन 4.0 की घोषणा की। इसके साथ ही कोरोना संकट से जूझ रहे देश के विभिन्न वर्गों के लिए कुल 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, पूरी तरह नए रंग रूप और नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।

मंदिर खोलने की मांग-

माना जा रहा है कि लॉकडाउन 4.0 पहले के तीन चरणों से अधिक लचीला होगा। इसमें कुछ आवश्यक चीजों और जरूरतों में रियायत दी जा सकती है। इस बीच तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष एल. मुरुगन ने कहा कि कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दी जा रही है तो मंदिरों को भी खोला जाए, जो आर्थिक गतिविधि के केंद्र भी हैं।

मुरुगन ने अपने बयान में कहा कि पूजा स्थल से फूल व किताब बेचने वालों, फोटोग्राफरों, संगीत कलाकारों सहित कई अन्य का रोजगार जुड़ा हुआ है, इसलिए मंदिरों को खोल दिया जाना चाहिए। तमिलनाडु सरकार व धमार्थ संस्थाओं के नियंत्रण में रामेश्वरम, मदुरै, तंजावुर सहित 36,612 हिंदू मंदिर, 57 मठ और 17 जैन मंदिर हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन : फैशन उद्योग पर अस्तित्‍व का संकट

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में सैलून में चल रही थी शराब पार्टी, तभी पुलिस ने..!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)