UP के DGP ओपी सिंह सेवानिवृत्त, हितेश चंद्र अवस्थी कार्यकारी डीजीपी

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश (ओपी) सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए। 31 जनवरी को डीजीपी ​ओपी सिंह के साथ ही इंटेलीजेंस भवेश कुमार सिंह और डीजी विशेष जांच शाख महेंद्र मोदी भी कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

लखनऊ पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह डीजीपी ओपी सिंह की विदाई में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। वह यूपी के 58वें सेवानिवृत्त होने वाले डीजीपी हैं।

हितेश चंद्र अवस्थी कार्यकारी डीजीपी-

फिलहाल प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी की घोषणा की गई है। सीनियर आईपीएस हितेश चंद्र अवस्थी कार्यकारी डीजीपी होंगे। आज शाम को आदेश जारी होगा।

हितेश चंद्र अवस्थी 1985 बैच के हैं। वह जून 2021 तक सेवा में हैं। 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के हितेश चंद्र अवस्थी 13 सालों तक सीबीआई में रहे हैं। अभी वह डीजी सतर्कता अधिष्ठान हैं।

अपराध के खिलाफ सख्त ओपी सिंह-

यूपी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद ओपी सिंह ने राज्य में अपराध को कम करने के लिए कई कदम उठाए। उनके ही निर्देश पर उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कई तरह के ऑपरेशन चलाए गए है।

डीजीपी सिंह के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के अंदर कोई भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ जो उनकी बड़ी सफलता है।

यह भी पढ़ें: यूपी में नये DGP की खोज शुरू, अब तक ऐसा रहा O P Singh का कार्यकाल

यह भी पढ़ें: ऐसे पुलिसकर्मियों पर है डीजीपी की नजर, होगी सख्त कार्रवाई

 

 

 

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)