कौन हैं? राहुल को विदेशी कहने वाले बसपा नेता जय प्रकाश

0

कभी अपने भाई को पद से हटाकर जय प्रकाश को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने वाली बसपा सुप्रीमो ने मंगलवार को जय प्रकाश को पद से हटा दिया। वजह थी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अपत्तिजनक टिप्पणी करना। इसी से नाराज मायावती ने जय प्रकाश को बसपा के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया।

आइये आज हम आपको बताते हैं जय प्रकाश की निजी जिंदगी से राजनीति में आने तक का सफर। जय प्रकाश ने अपना जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया था। इसलिए जब जय प्रकाश के माता पिता और भाई ने उनके काम पर नाराजगी जताई तो उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। इतना ही नहीं उनके काम में परिवार आड़े न आए इसलिए उन्होंने आजीवन शादी न करने का फैसला कर लिया।

पार्टी के लिए खाई कसम

जय प्रकाश का जन्म उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में 1985 में हुआ था। इनके पिता सरकारी टीचर थे, जबकि भाई वकील है और दूसरे भाई की मेडिकल स्टोर की दुकान है। जय प्रकाश ने एलएलएम तक की पढ़ाई की है। उन्‍होंने बसपा के लिए 2009 में अपना घर छोड़ दिया।

Also Read : राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर मायावती ने जय प्रकाश को पद से हटाया

परिवार को उनका राजनीति में आना पसंद नहीं था। इसलिए मां बाप को छोड़कर दिल्ली में कमरा लेकर रहने लगे। उनके इस काम में कोई रुकावट न आये इसलिए उन्होंने आज तक शादी नहीं की।

ऐसे जुड़े बसपा से

जय प्रकाश पढ़ाई के दौरान सांसद वीर सिंह से प्रभावित होकर बसपा से जुड़े थे। गाजियाबाद की खोड़ा कालोनी में सांसद वीर सिंह एक सभा को संबोधित कर रहे थे जिन्हें सुनकर प्रभावित हुए थे। तब से ही पार्टी से जुड़ने का प्रण किया। सांसद वीर सिंह से प्ररित होकर बहुजन समाज पार्टी के आंदोलन से जुड़े थे।
जय प्रकाश को पहली बार 2018 में बसपा में राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बनाया था। इनके साथ वीर सिंह को भी राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बनाया गया था।

पहले जय प्रकाश को पास राजस्थान का प्रभारी बनाया गया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर्नाटक चुनाव के बाद अपने भाई आनंद कुमार को हटाकर जय प्रकाश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया था।

राहुल को कहा था विदेशी खून वाला

सोमवार को लखनऊ में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश ने राहुल गांधी को विदेशी खून वाला बोला था। और ब्राह्मण, मुस्लिम पर विवादित बयान दिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More