हिट पंजाबी ट्रैक पर थिरके निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, VIDEO वायरल

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के हस्बैंड निक जोनस ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया। इस मौक की फोटोज और ​वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसा ही एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के गाने ‘हौली-हौली’ गाने पर डांस कर रहे हैं।

यहां देखिए वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B2gKZakBwZQ/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

यह पहली बार नहीं है जब निक जोनस बॉलीवुड गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका के संगीत में निक का ​परिवार बॉलीवुड गानों पर थिरकता नजर आया था।

प्रियंका ने लिखा इमोशनल नोट-

https://www.instagram.com/p/B2e4Yb3nq0n/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

​निक जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने एक इमोशनल नोट लिखा था। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया था।

उन्होंने लिखा, ‘मेरी जिंदगी की रोशनी। तुम्हारे साथ हर दिन पिछले दिन से बेहतर होता है। तुम दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करते हो। मेरा होने के लिए शुक्रिया। जन्मदिन मुबारक हो जान। आई लव यू।’

यह भी पढ़ें: स्टेज परफॉर्मेंस करते हुए निक ने प्रियंका को बोला ‘I Love You’, शरमा गईं देसी गर्ल

यह भी पढ़ें: पिंक कारपेट पर ये लुक लेकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)