15 मिनट ओवरटाइम का भी कंपनियों को देना होगा पैसा, जल्द लागू होगा नया श्रम कानून

new labour law

काम के घंटे खत्म होने के बाद अगर आप 15 मिनट भी अधिक काम करते हैं तो कंपनी इसके लिए पेमेंट देगी। बता दें कि श्रम मंत्रालय अगले वित्त वर्ष में नई श्रम संहिताओं को लागू करने की तैयारी में है।

सरकार इसे अंतिम रूप देने को लेकर काम कर रही है। इसके बाद नियमों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए नियम लागू होने के बाद देश के श्रम बाजार में सुधरे नियमों का नया दौर शुरू होगा।

मामले से जुड़े अधिकारी के अनुसार, श्रम मंत्रालय ने नए श्रम कानूनों को लेकर सभी हितधारकों से विचार-विमर्श कर लिया है और इस महीने के आखिर तक सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा।

सरकार के नए श्रम संहिताओं के तहत ओवरटाइम की मौजूदा समय सीमा में बदलाव कर सकती है और तय घंटों से 15 मिनट भी ज्यादा काम करने पर ओवरटाइम माना जाएगा।

इसके लिए कंपनियों को अपने कर्मचारियों को भुगतान करना होगा। बता दें कि पुराने नियमों के मुताबिक यह समय सीमा पहले आधे घंटे थी।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर लगी आग, जानिए क्या हो गए हैं भाव ?

यह भी पढ़ें: महंगाई का झटका: रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितनी बढ़ीं कीमतें

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)