जब नेहरू की सिगरेट लेने इंदौर भेजा गया था विमान, जानें कैसे हुआ था पसंदीदा ब्रांड का इंतजाम

jawaharlal nehru

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बारे में अक्सर कई किस्से सुनने को मिलते हैं। हालांकि कई बार उनमें कुछ किस्से सच होते हैं तो कई सच से कोसों दूर होते हैं।

कहा जाता है कि जवाहर लाल नेहरु के जिंदगी जीने का तरीका काफी राजशाही था। वे इतने आलीशान जिंदगी जीते थे कि एक बार उनके पसंदीदा सिगरेट को लाने के लिए विमान को भेज गया था।

एक प्रतिष्ठित न्यूज वेबसाइट के मुताबिक एक बार तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू भोपाल के दौरे पर गए थे। भोपाल दौरे पर वो राजभवन में रुके थे।

जवाहरलाल नेहरू खाना खाने के बाद सिगरेट पीना पसंद किया करते थे। लेकिन राजभवन में उस समय सिगरेट मौजूद नहीं था।

ये था नेहरू का पसंदीदा ब्रांड-

nehru-smoking

बाद में जब राजभवन के अधिकारियों को यह पता चला कि नेहरू जी की पसंदीदा सिगरेट एक्सप्रेस 555 वहां मौजूद नहीं है तो आनन फानन में तुरंत एक विमान को सिगरेट लाने के लिए भोपाल से इंदौर भेजा गया।

स्टेट एक्सप्रेस 555 उस ज़माने का मशहूर सिगरेट ब्रैंड हुआ करता था। नेहरु जी से जुड़ा यह किस्सा मध्य प्रदेश राजभवन की वेबसाइट पर किया गया है।

यह भी पढ़ें: मुंशीगंज गोलीकांड: जिसे भारत के इतिहास में जगह नहीं दी गई

यह भी पढ़ें: कोई विष कन्या बुलाता तो कोई हुश्न की शहजादी, जिससे करती थी शादी उसी का हो जाता एनकाउंटर

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)