अजब गजब : बिना कपड़ों के 21 रातें गुजारते हैं कपल, दिए जाते हैं ऐसे-ऐसे टास्क, जानिए कैसा है ये रियलिटी शो ?

0

रियलिटी शोज का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस मामले में मेकर्स भी अजब-अनूठे प्रयोग करने लग गए हैं। ऐसा ही एक अजीब रियलिटी टीवी शो है जिसमें एक लड़का और लड़की पहली बार एक दूसरे से पूरी तरह न्यूड होकर मिलते हैं। उन्हें इसी अवस्था में 21 दिन साथ गुजारने होते हैं।

21 दिन तक न्यूड रहते हैं कपल-

वैसे अगर आप सोच रहे हैं कि इस शो में कुछ ऐसा-वैसा होता है तो हम बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल यह एक सर्वाइवल शो है। इस शो में कपल साथ में बिना किसी सपोर्ट के आपको 21 दिन तक बीहड़ जंगल में गुजारने होते हैं।

इस दौरान कंटेस्टेंट्स के पास न तो रहने के लिए छत होती है और ना ही खाने के लिए खाना। उनके बदन पर कपड़े तक नहीं होते हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट्स को हर चीज का इंतजाम खुद ही करना होता है।

जंगल में अकेले बिताते हैं रातें-

शो के दौरान कंटेस्टेंट को मौसम की मार, जंगल के जहरीले कीड़े-मकोड़े और जंगली जानवरों से तो खुद को बचाना ही होता है साथ ही खाने का बंदोबस्त करना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है।

इसमें टास्क इतना मुश्किल होता है कि कई कंटेस्टेंट बीच में ही शो छोड़ देते हैं। बता दें कि इस शो का नाम नेकेड एंड अफ्रेड है और इसका प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर किया जाता है। इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट पर बना यह शो अभी तक कई देशों में शूट किया जा चुका है।

वाइल्ड क्लिप और न्यूडिटी से भरा शो-

इसमें कोई होस्ट नहीं होता है और कंटेस्टेंट्स के साथ में सिर्फ एक कैमरामैन को जाने की इजाजत होती है। इस शो के अभी तक कई एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। यह शो वाइल्ड क्लिप और न्यूडिटी से भरा है।

हालांकि मेकर्स अधिकतर विजुअल ब्लर कर देते हैं लेकिन फिर भी न्यूडिटी शो का एक हिस्सा है। इस शो को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं। इस शो अधिकतर क्लिप सेंसर नहीं किए जाते और इसकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस : पैसे और शोहरत का खेल

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग में अब खबर नहीं एंटरटेनमेंट परोस रहे न्यूज चैनल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More