नागपंचमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो सकता है अशुभ…

0

नागपंचमी का त्योहार आज मनाया जा रहा है। नागपंचमी के दिन नाग पूजन का खास महत्व होता है। सांपों को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है।

सावन में नागपंचमी के दिन इनकी पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। हालांकि इस दिन कुछ खास कार्य करने की मनाही होती है।

भूलकर भी ना करें ये काम-

नागपंचमी के दिन खेत में हल चलाना या भूमि की खुदाई करना बेहद अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि सांप भूमि में रहते हैं और खेतों की रक्षा करते हैं।

इस दिन कभी भी जीवित सांप की पूजा नहीं करनी चाहिए। नागदेव की तस्वीर, मिट्टी या धातु से बनी प्रतिमा की भी पूजा की जा सकती है।

नागपंचमी के दिन आग पर तवा और लोहे की कढ़ाही नहीं चढ़ानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है।

नुकीली और धारदार वस्तुओं के इस्तेमाल से बचे। मुख्य रूप से सूई-धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

नागपंचमी के दिन मांस और शराब का भी सख्ती से परहेज करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक, व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा अगस्त, जानें किस दिन पड़ रहे बड़े पर्व

यह भी पढ़ें: नाग पंचमी : कालसर्पदोष के निवारण का है विशेष दिन

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More