सेक्स रैकेट का पर्दाफाश ! शख्स ने 75 लड़कियों से रचाई शादी, 200 को बनाया कॉलगर्ल

पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट के घिनौने घंधे में धकेल देता था।

0

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट के घिनौने घंधे में धकेल देता था। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी अब तक 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट के धंधे में धकेला चुका है। वो हर महीने करीब 50 से ज्यादा लड़कियों को लाता था। यहीं नहीं  आरोपी 75 युवतियों से अब तक शादी कर चुका है। जिसे बीते गुरुवार को इंदौर SIT धर दबोचा।

लड़कियों के तस्कर:

इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आये बांग्लादेशी लड़कियों के तस्कर का नाम मुनीर उर्फ़ मुनीरुल है। पुलिस पूछताछ में मुनीर ने कई चौंकाने वाले खुलासे क‍िए हैं।  पुलिस के अनुसार आरोपी लड़कियों को बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते लाता था और बॉर्डर के पास के छोटे गांव में दलाल के जरिए लड़कियों को मुर्शिदाबाद और आसपास के गांव में लाकर ही भारत में एंट्री करवाते थे।

10 हजार रुपए का इनाम:

बता दें कि इंदौर पुलिस ने बीते कुछ महीने पहले ऑपरेशन चलाकर 21 युवतियों को रेस्क्यू कर छुड़ाया था। जिसमे 11 बांग्लादेशी लड़कियां और बाकि अन्य लड़किया भी शामिल थी। इस मामले में तीन लोग आरोपी बनाए गए थे, जबकि मुनीर वहां से भाग निकला था। पुलिस के मुताबिक उसे बीते गुरुवार को सूरत से पकड़कर इंदौर लाया गया है। वह बांग्लादेश के जसोर इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इंदौर पुलिस ने मुनीर पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा था।

आंखों के जरिए होती है बांग्लादेशी लड़कियों की पहचान:

गौरतलब है कि आरोपी मुनीर ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि अब तक 75 लड़कियों से उसने शादी की और फिर भारत में ले आकर उनको बेच दिया। आरोपी मुनीर के इस काम के पीछे बड़ा नेटवर्क है। अपने बयान में आरोपी ने बताया कि सेक्स रैकेट से जुड़ा गिरोह लड़कियों की पहले कोलकाता, फिर मुंबई में ट्रेनिंग कराता है इसके बाद डिमांड पर लड़कियों को देश के दूसरे शहरों भोपाल और अन्य शहरो में सप्लाई करता था।

लड़कियों को दी जाती थी ट्रेनिंग:

बताया जा रहा है कि लड़कियां बांग्लादेश की ही हैं, इसकी पहचान एजेंट आंखों के जरिए करते थे। ये सूरत के स्पा सेंटर्स के अलावा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, पुणे, मुंबई, बेंगलुरु में भी लड़कियों को भेजते थे। यही नहीं लड़कियों को दूसरे शहरों में भेजने से पहले उनको बॉडी लैंग्वेज और बेहतर रहन-सहन की ट्रेनिंग दी जाती थी। ट्रेंड होने पर लड़कियों को मुंबई भेजा जाता था। इसके बाद शहरों से आई डिमांड के अनुसार लड़कियों को उन सिटी तक भेजा जाता था। वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी मुनीर ने बताया कि अब तक 75 लड़कियों से उसने शादी की और फिर भारत में लाकर बेचा।

 

यह भी पढ़ें: जयमंगला गढ़: यहां गिरा था सती के स्तन का टुकड़ा, भगवान भोलेनाथ ने खुद की थी पूजा

यह भी पढ़ें: पहली बार जंगली घास से बना पॉपकॉर्न, आखिर कैसे बना सबसे पसंदीदा स्नैक? जानिए इसकी कहानी

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More