मुंबई पर बड़ा खतरा : फिर ताज को दहलाने की साजिश, पाकिस्तान से मिली धमकी

0

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई से बड़ी खबर आई है। यहां स्थित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी फोन से दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन पाकिस्तान से ताज होटल में आया है।

ताज को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा, ‘कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला सभी ने देखा। अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा।’

इस फोन कॉन की जानकारी ताज होटल द्वारा तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रातभर मुंबई पुलिस और होटल स्टाफ ने मिलकर सुरक्षा का मुआयना किया।

यहां आने वाले गेस्ट और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा दक्षिण मुंबई में पुलिस नाकाबंदी बढ़ा दी है।

पाकिस्तान में हुआ था हमला-

pakistan 2

बता दें कि ​बीते दिन पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज आतंकी हमला हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली थी। इस हमले में कुछ 9 लोगों की मौत हुई थी।

कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) में गोलीबारी और ग्रेनेड हमले में करीब पांच लोगों की मौत हो गई।

वहीं अधिकारियों ने बताया था कि लॉ इन्फॉर्समेंट एजेंसियों ने सभी चार आतंकवादियों को मार गिराया है जिन्होंने इमारत पर हमला बोला था।

2008 में हुआ था हमला-

mumbai attack 2008

26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। करीब 60 घंटे चले इस हमले में 166 से अधिक लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे।

मरने वालों में 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और भारत और पाकिस्तान युद्ध की कगार पर आ गए थे।

यह भी पढ़ें: आखिर कैसे एक आम लड़की बनी T-Series की मालकिन ?

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान : स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला, 5 लोगों की मौत, चारों दहशतगर्द भी ढेर

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More