लखनऊ: महापौर ने उत्सव का किया शुभारंभ

0

महापौर संयुक्ता भाटिया ने कृष्णा नगर स्थित लिटल मिलेनियम स्कूल में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौक़े पर संस्था की संस्थापिका अरुना तिवारी ने महापौर को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इस मौक़े पर बच्चों ने अपने मनमोहक कला की प्रस्तुति पेश कर सभी का मन मोह लिया।
महापौर ने विजेता बच्चों और उनकी माताओं को उपहार देकर उनको सम्मानित किया।  महापौर ने कहा कि ये होनहार बच्चे ही कल का भविष्य हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों की भावनाओं को समझना जरूरी है। वह क्या चाहता है और किस दिशा में उसकी प्रतिभा अधिक है। बच्चों को कभी निराश नहीं करना चाहिए। खेल और पढ़ाई दोनों ही क्षेत्रों में बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।  बच्चों के अंदर जो प्रतिभा होती है, उसको माता पिता और शिक्षकों को पहचानना चाहिए। साथ ही फ्यूचर में आगे बढ़ने को लेकर हर स्तर पर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग संस्था की संस्थापिका अरुना तिवारी प्राधानाचार्या यशी तिवारी, दर्पण लखमानी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Also Read :  आगरा : मृतक छात्रा के भाई ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More