मिस इंडिया: ‘जब उसने क्राउन छुआ तो उसके हाथ में छाले थे और हमारी आंखों में आंसू’

manya singh

किसी भी माता पिता के जीवन में दो मौके सबसे अहम होते हैं। पहला वो मौका जब उनका बच्चा दुनिया में कदम रखता है और दूसरा जब वहीं बच्चा उन्हें गर्व महसूस कराता है।

आज मान्या के पिता के जीवन में भी ऐसा ही पल आया है। मान्या फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप चुनी गई हैं। उनके पिता ओम प्रकाश सिंह ऑटोरिक्शा ड्राइवर हैं।

ओम प्रकाश सिंह अपनी बेटी की कामयाबी से बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि मेरी बेटी ने मेरी जिंदगी सार्थक बना दी। मान्या की तमन्ना सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की है।

‘कभी न भूलने वाला पल’-

प्रतिष्ठित समाचार संस्थान से बातचीत में मान्या के पिता ओम प्रकाश सिंह कहते हैं, ‘वह मॉडलिंग, नौकरी, पढ़ाई और जिम सब एक साथ करती थी।’

singh-up

उन्होंने बताया कि मेरी बेटी ने इतनी मेहनत की कि उसके हाथ में छाले पड़ गए थे। उसी हाथों से जब उसने क्राउन को छुआ था तो आंसू निकल आए।

पिता ने कहा कि हमारे लिए यह पल कभी न भूलने वाला है। उसने आज हम सभी को प्राउड फील कराया है।

मान्या को ओपी सिंह मुंबई में ऑटोरिक्शा चलाते हैं। 25 साल से ऑटो चला रहे हैं। 10 वीं के बाद आगे की पढ़ाई मान्या ने मुंबई से ही की।

‘दूर के रिश्तेदार भी जोड़ रहे पास का रिश्ता’-

manya singh

ओपी सिंह आगे कहते हैं, ‘जो लोग पास नहीं आते थे, दूर का रिश्ता जोड़ते थे, अब वे भी नजदीक का रिश्ता जोड़ने लगे हैं।’

बता दें कि यूपी के देवरिया के बैतालपुर ब्लॉक के विक्रम विशुनपुर गांव में जन्मीं मान्या ने लोहिया इंटर कॉलेज से 2014 में दसवीं की परीक्षा पास की।

मान्या का परिवार कुशीनगर के हाटा स्थित मकान में भी कुछ समय के लिए रहा। इसके बाद वह मुंबई आ गए। यहां वह कांदिवली में किराये के घर में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान : ‘आस्था बनाती है आपको साहसी व बहादुर’

यह भी पढ़ें: जब रानी चटर्जी को इंडस्ट्री में नहीं मिलता था काम, आज बना ली बड़ी पहचान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)