मनचले ने लेडी पुलिस से कहा, ‘इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो!’ फिर जो हुआ…

lady_police

उत्तर प्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले धमने का नाम नहीं ले रहे है। फिर चाहे आम महिला हो या फिर पुलिसकर्मी। गली-मोहल्लों में छेड़छाड़ करने वाले मनचले लड़कों का साहस इतना बढ़ गया है कि वो वर्दी पहने महिला सिपाही को छेड़ने में भी नहीं घबरा रहे हैं।

दरअसल यह घटना बुधवार को बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां गली से गुज़र रही महिला सिपाही को देख एक मनचले ने टिप्पणी कर दी। मनचले युवक ने महिला सिपाही को छेड़ते हुए बोला- “तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो”।

महिला सिपाही ने की जमकर धुलाई-

इस भद्दे कमेंट के बाद महिला सिपाही ने उस मनचले की गिरेबान पकड़ कर खींच लिया और फिर जमकर धुनाई कर दी। वहीं आसपास के लोग तमाशा देखते रहे। धुनाई के बाद महिला सिपाही ने थाने में फोन किया और फ़ोर्स बुलवाई।

हालांकि पुलिस फ़ोर्स को आता देख मनचला भाग निकला। लेकिन धक्का मुक्की में मनचले युवक का मोबाइल वहीं गिर गया। महिला सिपाही का कहना है कि ये अक्सर आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी कर, उन पर कमेंट करता है। आज मेरे हत्थे चढ़ा तो इसकी ठुकाई कर दी।

जल्द ही सलाखों के पीछे होगा युवक-

बताया जाता है कि फरीदपुर के मोहल्ले साहूकारा में आते-जाते लड़कियों पर फब्ती कसने की खबर पुलिस को मिली थी। इसी की तहत मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति के तहत ही महिला सिपाही मनचलों की धर पकड़ में लगी थीं।

महिला छेडख़ानी की खबर पर जब महिला सिपाही गली से निकली तो उस पर भी टिप्पणी की गई। पुलिस ने बताया कि ऐसे मनचलों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाला युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

यह भी पढ़ें: महिला सिपाही से विवाद पर पुरुष पुलिसवालों ने शिक्षक की पत्नी को उठाया, थाने में दिया थर्ड डिग्री

यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में लटकती मिली सिपाही की लाश, सुसाइड नोट में महिला सिपाही मित्र पर लगाए गंभीर आरोप

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)