‘पद्म भूषण’ से नवाजे गए कैप्टन कूल

0

7 साल पहले 2 अप्रैल के दिन भारत को वनडे क्रिकेट में 28 साल बाद फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह दिन फिर से यादगार बन गया, जब उन्हें देश के तीसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में पूर्व कप्तान धोनी बिल्कुल बदले हुए अंदाज में नजर आए। उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान हासिल किया।

अंदाज में मार्च पास्ट कर यह सम्मान हासिल किया

37 साल के धोनी को प्रादेशिक सेना की ओर से मानद लेफ्टिनेंट कर्नल से नवाजा गया है और वह इसी सैन्य ड्रेस में सम्मान लेने पहुंचे। समारोह में उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं। महेंद्र सिंह धोनी ने न सिर्फ सेना की वर्दी पहनी, बल्कि उन्होंने जवान के अंदाज में मार्च पास्ट कर यह सम्मान हासिल किया। वहीं उनके इस अंदाज पर उनकी पत्नी साक्षी भी कायल हो गईं और उन्हें टुक टुक देखती रहीं।

also read :  …तो मेरठ को दहलाने वाला ये था, इस BSP नेता पर लगेगी रासुका

सम्मान हासिल करते हुए साक्षी धोनी को काफी प्यार भरे अंदाज में देखते रह गई। धोनी के नेतृत्व में भारत के दूसरी बार वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारतीय प्रादेशिक सेना ने एक नवंबर 2011 को उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया था। कपिल देव के बाद धोनी भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया था।

प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया

धोनी को इससे पहले 2007 में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न जबकि 2009 में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री दिया गया। धोनी लगतार सेना के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहते हैं। आपको बता दें कि इस साल पद्म सम्मान के लिए चुने गए 84 लोगों में से शेष बचे 41 विशिष्ट नागरिकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व कप्तान धोनी और आडवाणी के अलावा फिल्म अभिनेता मनोज जोशी समेत 41 महत्वपूर्ण व्यक्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार से नवाजा।

AAJTAK

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More