मदरसे में लड़कियों के साथ करता था गंदा काम, गिरफ्तार

0

लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक मदरसे पर छापेमारी कर उसके संचालक को गिरफ्तार क‍िया है। वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 51 लड़क‍ियों को मुक्त कराया है। आरोप है क‍ि मदरसा संचालक लड़क‍ियों को बंधक बनाकर रखा था। इसके अलावा उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था।

also read : बीजेपी के दबाव में ममता ने बदली रणनीति?

बताया जा रहा है कि लड़कियों ने मदरसे की खिड़कियों से चिट्ठी फेंककर इस बात की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर 51 छात्राओं को मुक्त कराया है और मदरसे के मैनेजर आरोपी तैयब जिया को भी गिरफ्तार किया है। यह भी बताया जा रहा है कि इस मदरसे का प्रयोग गर्ल्स हॉस्टल के रूप में किया जा रहा था।

51 छात्राएं मौजूद थीं, ज‍िन्हें मुक्त कराया गया है

घटना सआदतगंज थानाक्षेत्र के मदरसा जामिया खदीजतुल कुबरा लीलबनात यासीनगंज की है। पीड़‍ित लड़क‍ियों ने बताया कि मदरसे का संचालक मो. तैय्यब जिया अमानवीय प्रवृत‍ि का व्यक्त‍ि है। जो लड़क‍ियां यहां पढ़ती हैं उसके साथ छेड़छाड़ का काम करता है।पीड़ित लड़क‍ियों को फ‍िलहाल नारी न‍िकेतन में रखा गया है. मदरसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, कि मदरसे में 125 छत्राओं के नाम दर्ज हैं, लेकिन छापेमारी के दौरान 51 छात्राएं मौजूद थीं, ज‍िन्हें मुक्त कराया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More