कोरोना संकट के बीच प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी
कोरोना काल में प्रशासनिक दृष्टिकोण से तीन आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। कमिश्नरेट लखनऊ में नियुक्त तीन पुलिस उप आयुक्त स्तर के राजपत्रित अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।
तीन आईपीएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी
इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस लिस्ट में तीन आईपीएस अफसरों का नाम शामिल है।
इन आईपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर…
1- आईपीएस सोमेन बर्मा को पुलिस उप आयुक्त, पूर्वी से पुलिस उप आयुक्त, मध्य में नियुक्त किया गया है।
2- आईपीएस चारु निगम को पुलिस उप आयुक्त, यातायात से पुलिस उप आयुक्त, पूर्वी की तैनाती दी गई है।
3- आईपीएस ख्याति गर्ग को पुलिस उप आयुक्त, लखनऊ से पुलिस उप आयुक्त, यातायात बनाया गया है।
लिस्ट में इन IPS अफसरों का नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट…
यह भी पढ़ें: कानपुर अपहरण कांड: CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, IPS समेत चार पुलिस अफसर सस्पेंड
यह भी पढ़ें: कानपुर की दो बड़ी वारदातें, हटाए गए SSP; 14 और IPS अफसरों का भी तबादला, देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में 10 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…