यूपी से दिल्ली तक बदली, बारिश की संभावना

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के रुख में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन दिन में सामान्य बारिश हो सकती है।

आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने से उमस भी बढ़ेगी। दिन में पूर्वाचल सहित राज्य के कई जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

read more :  लोकतंत्र की हत्या की जा रही : राज बब्बर

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 22.5 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और बनारस का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 78 फीसदी दर्ज किया गया।इससे पहले गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More