पड़ोसन से संबंध बनाए रखने के लिए शख्स ने घर में बनाई गुप्त सुरंग, आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए तो खुला राज

0

प्यार के कई किस्से आपने सुने होंगे लेकिन जो किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे है उसे जानकर आप अपने दांतों तले अंगुली दबा लेंगे।

दरअसल, एक शख्स ने अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला से रिश्ता रखने के लिए एक गुप्त सुरंग बना दी। जब उस महिला का पति घर से बाहर जाया करता था तो शख्स इस सुरंग के जरिए महिला से मिलने जाया करता था।

हालांकि इस राज से उस समय पर्दा उठा जब महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह घटना मैक्सिको की है। यहां एक शख्स ने सुरंग का निर्माण किया था।

इस तरह खुला राज-

मीडिया की खबरों के मुताबिक अल्बर्टो नाम का शख्स एक लंबा गुप्त रास्ता खोदने में कामयाब रहा जो उसके पड़ोस में रहने वाली महिला के घर तक पहुंचता था।

इस सुरंग के जरिए वह अपनी प्रेमिका से मिला करता था। महिला के पति के नौकरी पर जाने के बाद वह उससे मिलने के लिए जाता था। एक दिन महिला के पति ने दोनों को उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया जब दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे।

आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी-

underground tunnel

एक दिन महिला का पति जॉर्ज काम से जल्दी घर लौट आया और उसे घर में घुसते ही पत्नी पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। जॉर्ज ने देखा कि पत्नी का प्रेमी अल्बर्टो सोफे के पीछे छिपा है और फिर वहां से गायब हो गया।

जब उसने गौर से देखा तो सोफे के नीचे एक गड्ढा था, जहां सुरंग बनी हुई थी। यह सुरंग पड़ोसी के घर तक पहुंचती थी। अब सुरंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने होटल में डाली रेड, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कई कपल

यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने ठुकराया प्यार तो सिरफिरे आशिक ने फूंक डाला घर

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More