लाल कृष्ण आडवाणी का 94वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने खास अंदाज में दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको खास अंदाज में बधाई दी।

0

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको खास अंदाज में बधाई दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी सोमवार को अपना 94वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पृथ्वीराज रोड स्थित लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई:

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा। उन्हें उनकी बौद्धिक क्षमता के लिए भी व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।’

अमित शाह ने भी किया ट्वीट:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘अपने सतत संघर्ष से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।

जेपी नड्डा ने बताया कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत:

लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा  ट्वीट किया है कि, ‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’

 

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा- भाजपा परिवार केंद्रित पार्टी नहीं

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More